चलती बाइक की टंकी पर महिला को बैठाया, VIDEO:कौशांबी में रामवन गमन मार्ग पर भरे फर्राटे, पुलिस तलाश में जुटी

Nov 11, 2026 - 14:27
0
चलती बाइक की टंकी पर महिला को बैठाया, VIDEO:कौशांबी में रामवन गमन मार्ग पर भरे फर्राटे, पुलिस तलाश में जुटी
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में चलती बाइक की टंकी पर महिला को बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक बाइक चलाते हुए महिला को आगे टंकी पर बैठाए नजर आ रहा है। सड़क पर इस तरह बाइक चलाने से सवारों के साथ अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर सवार की पहचान करने में जुटी है। राहगीरों ने मोबाइल से बनाया वीडियो यह घटना बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग की बताई जा रही है। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को महिला को बाइक की टंकी पर बैठाकर ले जाते देखा। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। यातायात माह के बीच सामने आया वीडियो नवंबर में यातायात माह के तहत पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सामने आए इस वीडियो में यातायात नियमों की अनदेखी दिखाई दे रही है। थाना पुलिस और यातायात पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक नंबर की जांच कर सवार की तलाश कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User