डिप्टी सीएम के दौरे से पहले मरीजों को मिले तकिए:बरेली जिला अस्पताल में बेड पर बिछीं नई चादरें

Nov 18, 2026 - 14:49
0
डिप्टी सीएम के दौरे से पहले मरीजों को मिले तकिए:बरेली जिला अस्पताल में बेड पर बिछीं नई चादरें
बरेली जिला अस्पताल में बुधवार सुबह मरीजों के बेड पर तकिए पहुंचाए गए और नई चादरें बिछाई गईं। बुधवार को उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का अस्पताल में निरीक्षण प्रस्तावित है। जिन मरीजों के बेड पर तकिए नहीं थे, उन्हें मंगलवार सुबह तकिए दिए गए। वार्डों में साफ-सफाई और व्यवस्था भी की जाने लगी। मरीज और उनके साथ आए लोग अचानक हुए बदलाव से हैरान रह गए। अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भर्ती मरीजों को साफ बिस्तर और जरूरी सुविधाएं मिलें। इसके बावजूद कई मरीज बिना तकिए के बेड पर लेट रहे थे। अब सवाल उठ रहे हैं कि ये सुविधाएं पहले क्यों नहीं दी गईं। डिप्टी सीएम के दौरे से पहले अस्पताल में वार्डों की व्यवस्था ठीक की जा रही है। यह भी सवाल है कि निरीक्षण के बाद मरीजों को साफ चादर, तकिया और दूसरी जरूरी सुविधाएं नियमित रूप से मिलेंगी या नहीं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि मरीजों के बेड पर नई चादरें बिछवाई गई हैं। जिन मरीजों के पास तकिए नहीं थे, उन्हें मंगलवार सुबह तकिए दिए गए। उन्होंने कहा कि बुधवार को ब्रजेश पाठक के निरीक्षण को देखते हुए साफ-सफाई और वार्डों की व्यवस्था ठीक कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User