गोरखपुर में अखिलेश, समर्थकों ने लहराया लैपटॉप:घोड़े से हवा में लहराते हुए युवा ने की नारेबाजी, रोड शो में जनसैलाब

Nov 18, 2026 - 14:49
0
गोरखपुर में अखिलेश, समर्थकों ने लहराया लैपटॉप:घोड़े से हवा में लहराते हुए युवा ने की नारेबाजी, रोड शो में जनसैलाब
गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा है। होर्डिंग, झंडे और कटआउट के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैली में समर्थकों को अलग अंदाज दिख रहा है। उत्साहित युवा घोड़े पर सवार होकर हाथ में लैपटॉप लहरा रहे हैं। गोरखपुर में अखिलेश के रोड शो में उमड़े जनसैलाब के बीच कई लोगों ने अपने अंदाज से सपा प्रमुख का ध्यान खींचा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह पहला मौका है, जब वह गोरखपुर के किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वह PDA रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में रोड शो कर रहे हैं। अखिलेश यादव का रोड शो गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इन तीनों क्षेत्रों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का दबदबा है। चौरी चौरा में वह बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव देवकही में भाजपा के पूर्व नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके साथ ही शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User