बुलंदशहर की महिला की गाजियाबाद में हत्या:प्रेमी ने दोस्त के साथ ईंट से कूचा सिर, घर से काम की बात कहकर निकली थी
सोशल मीडिया पर परवान चढ़े इश्क का अंत शादीशुदा प्रेमिका के अंत पर जाकर समाप्त हुआ। पिंकी घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी। किसी को पिंकी की सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी की भनक नहीं थी। पिछले कुछ महीनों से उसका गाजियाबाद आना जाना ज्यादा हो गया था, जिससे परिजनों को उसकी गतिविधियों पर थोड़ा शक था, लेकिन यह नहीं पता था कि शादी के 15 साल बाद वह ऐसा करेगी। दो विजुअल देखिए 15 साल पहले हुई थी प्रमोद से शादी पिंकी के ससुर बनी सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से थाना गुन्नौर के गांव सेजना की थी। करीब 15 साल पहले उसकी शादी मलकपुर के प्रमोद से हुई थी। प्रमोद टेम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रमोद और पिंकी के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा सुशील 11 साल का है, जबकि बेटी 9 साल और छोटा बेटा 7 साल का है। पिंकी के ससुर ने बताया कि उसकी बहन प्रवेश गाजियाबाद के लोनी में रहती है। करीब 15 दिन पहले वह काम पर जाने की बात कहकर गाजियाबाद अपनी बहन के पास गई थी।
प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी पिंटू से पिंकी की दोस्ती करीब 6 माह पहले सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के नम्बर लेकर बातचीत शुरू कर दी। पिंकी लोनी में सोमवार रात अपनी बहन के पास गई थी। इसी दौरान पिंकी और पिंटू में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में प्रेमी ने पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ युवती जमीन पर गिर गई। चीख सुनकर कमरे के बाहर खड़ी बहन अंदर पहुंची तो युवती खून से लथपथ पड़ी थी। कमरे में खून पसरा था।बहन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने भाग रहे आरोपी और उसके दोस्त को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा हत्याकांड लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी का है।
फेसबुक पर मुलाकात, फिर बढ़ीं नजदीकियां पिंकी और पिंटू की करीब 6 माह पहले मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। पिंटू नाईपुरा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। पिंकी किसी न किसी बहाने से पिंटू से मिलने आये दिन आती रहती थी। करीब 15 दिन पहले भी वह काम पर जाने का बहाना बनाकर गाजियाबाद आई थी। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि यह घटना गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में हुई है। आरोपी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया जा रहा है। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में पिंटू ने पिंकी की ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी। पिंकी घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली थी। पुलिस ने भाग रहे पिंटू और उसके दोस्त को पकड़ लिया। स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त ने वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)