बारूद में आग लगाने से कक्षा 6 का छात्र झुलसा:हरदोई में भाई के साथ डेढ़हा बाबा देव स्थान गया था, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Nov 10, 2026 - 15:20
0
बारूद में आग लगाने से कक्षा 6 का छात्र झुलसा:हरदोई में भाई के साथ डेढ़हा बाबा देव स्थान गया था, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में फसल कटाई का प्रसाद चढ़ाने गए कक्षा 6 का छात्र हिमांशु बारूद में आग लगाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर 1 बजे हिमांशु के पिता रमेश ने जानकारी दी। पटाखे से निकाली बारूद, आग लगाते ही झुलसा चेहरा हरियावां थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी रमेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बीघा खेत में धान की फसल की कटाई के बाद 8 नवंबर की देर शाम उनका सबसे छोटा बेटा हिमांशु अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित 'डेढ़हा बाबा देव स्थान' पर प्रसाद चढ़ाने गया था। हिमांशु उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर में कक्षा 6 का छात्र है। उसी दौरान वहां कुछ लोग पटाखे जला रहे थे। इस बीच एक पटाखा जलने के बावजूद नहीं फटा, जिसे हिमांशु ने उठाकर उसकी बारूद निकाल ली। जैसे ही उसने बारूद में आग लगाई, तेज लपटें और चिंगारी उसके मुंह पर आ गईं, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। हालत में सुधार, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज घायल अवस्था में परिजनों ने पहले उसे एक निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर सोमवार शाम उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने जानकारी दी है कि हिमांशु की स्थिति में अब सुधार हो रहा है और सर्जिकल वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User