बीएससी छात्र की मौत मामले में बाप-बेटे समेत गिरफ्तार:विसरा रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि, चाचा ने कराई थी हत्या की रिपोर्ट

Nov 11, 2026 - 19:40
0
बीएससी छात्र की मौत मामले में बाप-बेटे समेत गिरफ्तार:विसरा रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि, चाचा ने कराई थी हत्या की रिपोर्ट
सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र में बीएससी फाइनल ईयर के छात्र अनुराग शुक्ला (19) की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 5:45 बजे पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जांच और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की विसरा रिपोर्ट में अनुराग की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है। फोन कर घर बुलाया, रात में बिगड़ी तबीयत चाचा आशीष शुक्ला की शिकायत के अनुसार, घटना बुधवार रात की है। आरोप है कि ऊंचगांव के मिश्र का पुरवा, अजियाउर देवी निवासी आशीष दूबे ने फोन कर अनुराग को अपने घर बुलाया था। रात करीब 11 बजे आरोपियों ने परिजनों को फोन कर बताया कि अनुराग को चोट लगी है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अनुराग अचेत अवस्था में मिला। आरोपियों ने पहले वाहन दुर्घटना और फिर बिजली का करंट लगने की बात बताई। परिजन उसे जिला मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चरी में रखवाया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने शव के साथ छेड़छाड़ कर सबूत मिटाने की कोशिश की। अहमदाबाद से पहुंचे थे माता-पिता अनुराग अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह गांव में रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता राजेश शुक्ला, मां प्रतिमा और बहन सुहानी अहमदाबाद में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता हवाई जहाज से सुल्तानपुर पहुंचे थे। अलीगंज हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी घटना के अगले दिन 18 जून को बंधुआकला थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने गवाहों के बयान और विसरा रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद धम्मौर थाना पुलिस की टीम ने 11 नवंबर को अलीगंज हाईवे के पास से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष दूबे पुत्र राजेश दूबे, राजेश दूबे पुत्र शिव बहादुर दूबे और मस्तराम पाण्डेय उर्फ रमेश पाण्डेय पुत्र रमाशंकर पाण्डेय के रूप में हुई है। तीनों बंधुआकला थाना क्षेत्र के पूरे मिश्र का पुरवा, मजरा अजियाउरदेवी के निवासी हैं। एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन, एएसपी वृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन और सीओ नगर की निगरानी में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में धम्मौर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जमील अहमद खान और कांस्टेबल नितीश चौधरी, दिलीप सोनकर व हिमांशु जादौन शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User