गाजियाबाद- 20 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या:5 दिन पहले हुए था हुआ था झगड़ा, भाई बोला- पुलिस ने हमें थप्पड़ मारकर थाने बैठाया था
गाजियाबाद के थाना विजय नगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। धनतेरस पर आयुष का झगड़ा हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित आयुष और उसके भाई को ही हिरासत में लिया था। उसके बाद परिवार के लोग थाने से छुड़ा लाए। जहां आरोपी लगातार हत्या की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने शिकायत करते हुए एक तरफा कार्रवाई करते हुए आयुष को ही जेल भेजा था। भैया दूज करके लौटा था आयुष के भाई अमन ने बताया कि मैं अपने भाई के साथ जॉब करता हूं। 6 नवंबर को धनतेरस पर ड्यूटी जा रहा था। जहां आरोपी युवकों ने पुलिस बुलाई। जिसके बाद पुलिसकर्मी आए। जिसके आयुष को पुलिस जीप में डालकर ले गए। मैने कहा कि इसे क्यों ले जा रहे हो दूसरे पक्ष को पकड़ो। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अमन पर भी थप्पड़ मारे थे। मरने वाले आयुष के भाई अमन ने बताया कि सागर ओर अभिषेक से हुआ था झगड़ा हुआ था। जहां आज मेरा भाई भैया दूज करके घर आया था। उसके बाद उसकी शाम के समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने वालों पेट, सीने समेत 5 चाकू मारे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)