भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर अरेस्ट:बहराइच में 50 ग्राम स्मैक बरामद
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए है। सुबह करीब 11 बजे रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवान आईसीपी बाईपास मोड़ पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बच्छन खां (50) पुत्र हमीद खां निवासी निधिनगर पोखरा, थाना रुपईडीहा, जिला बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रुपईडीहा थाने में एनडीपीएस एक्टमें केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)