अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट:गोंडा में 7 चोरी की बाइक, दो मोबाइल और 180 रुपए बरामद
गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जिलों से चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें, 180 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं बाइक पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सोनकर, अरविंद कोरी और विवेक निषाद के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें सस्ते दामों पर बेचने की फिराक में थे। इसके लिए उन्होंने गणेशपुर ग्रंट जाने वाले खड़ंजा मार्ग के किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियों में सातों मोटरसाइकिलें छिपाकर रखी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग जिलों से चुराते थे बाइकें पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों मिलकर अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी की गई बाइकों को जंगल या सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते थे। बाद में नंबर प्लेट बदलकर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। आरोपियों ने बताया कि दीपावली के दिन वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पचूमी बाजार से एक बाइक चोरी की थी। इसके अलावा अयोध्या के धर्म चौक से एक, नया घाट से दो और पूराकलंदर थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। एक बाइक मगहर खलीलाबाद से चोरी की गई थी। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, बाल अपचारी के खिलाफ नवाबगंज और वजीरगंज थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। विवेक निषाद के खिलाफ गोंडा और नवाबगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अरविंद कोरी और आकाश सोनकर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। तीन आरोपी जेल भेजे गए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने बताया कि वजीरगंज थानाध्यक्ष दिनेश सिंह और उपनिरीक्षक प्रभाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सात चोरी की मोटरसाइकिलें, 180 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)