शराब पीने के बाद तीन भाइयों की मौत:परिजन बोले- एक्सपायरी शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत; डीएम-एसएसपी पहुंचे

Nov 11, 2026 - 18:35
0
शराब पीने के बाद तीन भाइयों की मौत:परिजन बोले- एक्सपायरी शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत; डीएम-एसएसपी पहुंचे
एटा में शराब पीने के बाद तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शराब एक्सपायरी थी। तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही डीएम एम. अरुण मौली और एसएसपी इलामारन मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली। मामला निधौली कलां क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान चंद्रपाल के बेटे अजीत (18), लेखराज के बेटे जीतू (21) और दुर्ग विजय के बेटे शिव कुमार (19) के रूप में हुई है। तीनों किशोरपुर गांव के रहने वाले थे। तीनों रिश्ते में भाई थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User