भैंसों को अलग करने पहुंची छात्रा कुएं में गिरी, मौत:फतेहपुर के बारा गांव में हुई घटना, पूर्व प्रधान और ग्रामीण ने निकाला शव

Nov 10, 2026 - 12:53
0
भैंसों को अलग करने पहुंची छात्रा कुएं में गिरी, मौत:फतेहपुर के बारा गांव में हुई घटना, पूर्व प्रधान और ग्रामीण ने निकाला शव
फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार रात भैंसों को अलग करने पहुंची 17 वर्षीय प्राची कुएं में गिर गई। सूखे कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसका शव बाहर निकाला गया। नांद के पास बंधी थीं दो भैंसें प्राची, जितेंद्र सिंह की बेटी थी। वह मऊदेव स्थित एक स्कूल में इंटर की छात्रा थी। घर के सामने पुराने कुएं के पास मवेशियों को चारा खिलाने के लिए नांद बनी थी। सोमवार रात करीब 11 बजे नांद के पास दो भैंसें बंधी थीं। एक भैंस खूंटे से छूटकर दूसरी से लड़ने लगी। भैंसों के लड़ने की आवाज सुनकर प्राची घर से बाहर आई। उसने भैंसों को अलग करने और खूंटे से छूटी भैंस को दोबारा बांधने की कोशिश की। इसी दौरान दूसरी भैंस ने उसे टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गई। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंचे। लोगों ने रस्सी में कांटा बांधकर प्राची को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद बारा गांव के पूर्व प्रधान महेंद्र विश्वकर्मा और पड़ोसी गांव खूंटाझाल के रामकिशोर सोनकर रस्सों के सहारे कुएं में उतरे। दोनों ने शव बाहर निकाला। प्राची के परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। उसकी मां सुधा का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को परिजनों ने बारा स्थित यमुना नदी घाट पर प्राची का अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद गांव में शोक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User