प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:18 केंद्रों पर राजनीति विज्ञान का पेपर, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

Nov 20, 2026 - 10:08
0
प्रयागराज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन:18 केंद्रों पर राजनीति विज्ञान का पेपर, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
प्रयागराज शहर में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में सीएवी इंटर कॉलेज और अग्रसेन इंटर कॉलेज में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। शुक्रवार को अभ्यर्थी पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान) विषय की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। सीएवी इंटर कॉलेज और अग्रसेन इंटर कॉलेज में सुबह से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की कतारें लगी रहीं। प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों की जांच की। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्धारित नियमों के तहत चेकिंग की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली में 7,243 और दूसरी पाली में 6,664 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। इस तरह दोनों पालियों में कुल 13,907 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 350 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 100 कक्ष निरीक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अलावा निगरानी के लिए 18 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी आयोग मुख्यालय में बनाए गए एआई कमांड कंट्रोल रूम से भी की जा रही है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User