मऊ में ग्राम प्रधान की मारपीट का वीडियो:दोनों पक्षों को बुलाया थाने, खुद को बताया प्रधान, कोटेदार और भगवान
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा बाजार के पास आपसी विवाद को लेकर तीन व्यक्तियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में इटौरा गांव के ग्राम प्रधान बृजराज चौहान मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। "मैं ग्राम प्रधान, मैं कोटेदार और मैं भगवान हूं इस घटना से जुड़ा ग्राम प्रधान का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि, "मैं ग्राम प्रधान, मैं कोटेदार और मैं भगवान हूं। " इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर प्रकरण की जानकारी ली गई है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जुड़े सभी पहलुओं की जांच जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)