आवास योजना की पहली किस्त का मैसेज आया, पैसा नहीं:औरैया में 70 लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंचे एक लाख रुपए

Nov 18, 2026 - 12:56
0
आवास योजना की पहली किस्त का मैसेज आया, पैसा नहीं:औरैया में 70 लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंचे एक लाख रुपए
औरैया के अछल्दा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के करीब 70 लाभार्थियों को पहली किस्त का मैसेज मिला, लेकिन उनके बैंक खातों में एक लाख रुपए नहीं पहुंचे। कुछ लाभार्थियों के खाते में यह रकम जमा हो गई है। लाभार्थियों विनीता देवी, धीरेंद्र, पिंकी देवी, रूबी देवी और हिमांशु ने बताया कि उनके मोबाइल पर पहली किस्त के एक लाख रुपए खाते में जमा होने का मैसेज आया था। बैंक खाता चेक करने पर रकम नहीं मिली। लाभार्थियों का कहना है कि वे इस बारे में जानकारी लेने डूडा और सूडा कार्यालय जाते हैं, लेकिन उन्हें साफ जवाब नहीं मिलता। वार्ड नंबर 7 के सभासद प्रतिनिधि फिरोज खान ने बताया कि नगर पंचायत के करीब 70 लाभार्थियों के मोबाइल पर पहली किस्त का मैसेज आया है, लेकिन उनके खातों में पैसा नहीं पहुंचा। उनके मुताबिक, लाभार्थी रोज शिकायत लेकर आते हैं और विभाग से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। लाभार्थियों ने जिलाधिकारी, औरैया को प्रार्थना पत्र देकर पहली किस्त की रकम बैंक खातों में जमा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि किस्त नहीं मिलने से मकान बनाने का काम रुका है और उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User