आजमगढ़

Jabalpur news:सिंचाई विभाग के साथ 82 लाख की धोखाधड़ी, बेंगलुरु की कंपनी और बैंक मैनेजर पर केस दर्ज

जबलपुर: जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग के साथ धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बेंगलुरु की एक निजी कंपनी और तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ 82 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया ह

थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया

के अनुसार, सिंचाई विभाग ने वर्ष 2004 में बेंगलुरु की एक कंपनी को सिंचाई परियोजना का काम सौंपा था। इस कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 2009 निर्धारित की गई थी। सुरक्षा निधि (Security Deposit) के तौर पर कंपनी ने कॉरपोरेशन बैंक (जो अब यूनियन बैंक में विलय हो चुका है) में 82 लाख रुपये की एफडी (Fixed Deposit) जमा कराई थी।

धोखाधड़ी का खुलासा

नियमों के मुताबिक, काम पूरा न होने की स्थिति में इस राशि को शासन के पक्ष में सीज किया जाना था। हालांकि, जब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैंक से संपर्क किया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला कि वर्ष 2015 में ही कंपनी के मैनेजर ने बैंक मैनेजर की मिलीभगत से यह 87 लाख रुपये की एफडी बैंक से निकाल ली थी।

पुलिस की कार्रवाई

पडाव थाना पुलिस ने सिंचाई विभाग की शिकायत पर कंपनी के अधिकारी और तत्कालीन बैंक मैनेजर के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!