खेल

Abhishek Sharma की हेल्थ पर ताजा अपडेट आया सामने, तिलक वर्मा ने बताया कल खेलेंगे या नहीं?

Abhishek Sharma Discharged From Hospital: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है कि अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पेट में इंफेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने कहा कि कल मैच के समय अभिषेक कैसा महसूस करते हैं, उसी आधार पर उन्हें खिलाने या नया खिलाने का फैसला लिया जाएगा. कल, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत का नामीबिया के साथ मैच खेला जाना है.

पहले बताया गया था कि अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ मैच में भी पेट संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. इस कारण वो मैदान पर फील्डिंग करने भी नहीं आ पाए थे. वहीं दिल्ली आने के बाद उनकी हालत ज्यादा खराब होने लगी थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कयास लगाए जा रहे थे कि अभिषेक शर्मा समय रहते फिट नहीं हो पाते हैं तो 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है. 

अभिषेक शर्मा खेल पाएंगे या नहीं?

अभिषेक शर्मा कल के मैच में खेल पाएंगे या नहीं. इस पर तिलक वर्मा ने कहा कि अभिषेक खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला कल ही किया जाएगा कि वो मैच से पहले कितना फिट महसूस करते हैं. आपको याद दिला दें कि अभिषेक, यूएसए के खिलाफ मैच में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे.

मंगलवार को संजू सैमसन ने नेट्स में खूब पसीना बहाया था. यह संकेत देता है कि अगर अभिषेक पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सभी विकल्पों को खुला रखना चाहता है. यह भी बताया जा रहा है कि अभिषेक शर्मा ने रविवार को गौतम गंभीर के घर पर डिनर किया था.

यह भी पढ़ें:

India vs Pakistan: ‘बाबर आजम फ्रॉड से पैसा कमाते हैं… IPL देखकर इनके मुंह में पानी…’, पाकिस्तान में बना PAK टीम का मजाक

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!