आजमगढ़

Azamgarh news:पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज/ आजमगढ़:एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि मसीरपुर में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।वह अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के पक्षधर थे। दीनदयाल जी राजनीति की सुचिता में विश्वास रखते थे।वह वैचारिक क्रांति के पक्षधर थे।वह राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे। दीनदयाल जी की पूण्य तिथि पर पूरी ईमानदारी और संकल्प के साथ राष्ट्र का उत्थान करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह , मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अवनीश राय उर्फ रिंकू राय, सोमारु यादव ,अनिल यादव,अमित सिंह,इन्दल सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!