राज्य

दिल्ली: पीरागढ़ी में कार से मिली थी 3 लाश, तांत्रिक ही निकला कातिल! बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक कार के अंदर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी तांत्रिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बाबा का नाम कमरुद्दीन बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, यह बाबा लोगों के पैसों को दोगुना करने और धन वर्षा का झांसा देकर ठगता था.

तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने जीतता था लोगों का भरोसा

पीरागढ़ी कांड में जिस तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा का नाम सामने आया है, वो यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. गाजियाबाद के लोनी में वो तांत्रिक केंद्र चलाता था. इसके अलावा वो फिरोजाबाद में भी तांत्रिक केंद्र चला रहा था. वो लोगों को अचानक पैसे मिलने का लालच देता था. तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने पहले वो लोगों का भरोसा जीतता था और उसके बाद जहरीले लड्डू खिलाकर लोगों को मार देता था. फिर पैसे और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था. 

पैसे की लालच में तांत्रिक ने जहर देकर मारा!

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, ”हमें रविवार (8 फरवरी) को एक कॉल मिली थी, जांच में एक कार में तीन लोगों के शव मिले थे. इसमें एक बाबा का नाम सामने आया तो उससे पूछताछ की गई. उसने माना कि पैसे की लालच में जहरीला पदार्थ देकर मारा. पहले एक महिला के पति को दिखाने के लिए गए थे और उसने वहां पर पैसे बनाकर दिखाये और फिर उसमें इनको फंसाता चला गया.”

आरोपी तांत्रिक ने जहरीला लड्डू खिलाकर पैसे लूटे

पुलिस के मुताबिक फिर उस दिन ये लोग दो लाख रूपये लेकर गए थे, जिसमें बाबा ने कहा था कि वो करोड़ों बनाकर देगा लेकिन जब ये लोग पहुंचे तो जहरीला लड्डू खिलाकर पैसे लूट लिए. जहां गाड़ी मिली है वहीं पर ये बाबा उस दिन उतरा था. पहले भी इस बाबा कमरूद्दीन पर आपराधिक मुकदमे हो चुके हैं. अभी कई पहलुओं की जांच हो रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!