Jabalpur news:हथियारबंद बदमाशों ने मिर्च स्प्रे कर लूटा ट्रक, शहपुरा में पकड़ा गया वाहन


जबलपुर:दमोह से कटनी जा रहा 16 लाख रुपये मूल्य का 550 बोरी चना से भरा ट्रक मझौली के पास हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले ट्रक को रुकवाया और चालक की आंखों में मिर्च स्प्रे कर वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, ट्रक दमोह से कटनी के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में मझौली के पास बदमाशों ने चालक को बेहोश कर ट्रक सहित चना लूट लिया। चालक को बेहोशी की हालत में कुछ दूर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी की। शहपुरा के पास पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और उसे चला रहे इंदौर निवासी आरोपी सागर गोयल को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी, महेंद्र और सुमित (दोनों इंदौर निवासी), फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, आरोपी हाइवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। शहपुरा थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



