घर के सामने पिलर और गेट लगाने को लेकर विवाद:सिद्धार्थनगर में नौ लोगों पर मारपीट का केस

Nov 20, 2026 - 08:29
0
घर के सामने पिलर और गेट लगाने को लेकर विवाद:सिद्धार्थनगर में नौ लोगों पर मारपीट का केस
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मड़हली गांव में घर के सामने पिलर और गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया। यार मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यार मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने सहन की जमीन है। खुली जगह से जानवरों के आने-जाने के कारण परिवार के बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होती थी। इससे बचने के लिए उन्होंने वहां पिलर बनवाकर गेट लगाने का काम शुरू कराया था। पिलर लगाने का विरोध करने का आरोप शिकायत के मुताबिक, 19 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे गांव के मो. उमर, मंजूर, मकसूद, आकिब, आसिफ, तरन्नुम, राशिदा, जाहिदा और शहनाज वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पिलर लगाने का विरोध किया और ईंट व पुराना नीम उखाड़कर फेंकने लगे। लाठी-डंडों से मारपीट और धमकी देने का आरोप यार मोहम्मद का आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व थप्पड़ों से परिवार के सदस्यों और मजदूरों के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। डुमरियागंज पुलिस ने 19 नवंबर को मो. उमर, मंजूर, मकसूद, आकिब, आसिफ, तरन्नुम, राशिदा, जाहिदा और शहनाज के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User