केशव को स्टूल की जगह कुर्सी नहीं मिली इसलिए परेशान:बलिया में आशुतोष सिन्हा बोले- 2027 में पीडीए के जरिए सरकार बनाएगी सपा
बलिया पहुंचे सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को स्टूल की जगह कुर्सी नहीं मिल रही, इसलिए वे परेशान और दुखी हैं। पहले उन्हें अपनी व्यवस्था करनी चाहिए। गुरुवार रात बलिया के रेवती में स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत में सिन्हा ने केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव को 'सपा के गुंडों का सरदार' कहने पर प्रतिक्रिया दी। 'अपने बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं' आशुतोष सिन्हा ने कहा, "जिनके खुद पर कितने मुकदमे मुख्यमंत्री जी ने वापस लिए, हमें बताने की जरूरत नहीं है। वे अपने बारे में बताने की कोशिश कर रहे हैं, भले ही नाम किसी दूसरे का लें।" उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को पहले अपनी व्यवस्था करनी चाहिए। स्टूल की जगह कुर्सी नहीं मिल पाने से वह परेशान हैं। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने के पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर सिन्हा ने कहा कि भाजपा किसी को भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पीडीए के जरिए लोगों को जोड़ेगी सपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर आशुतोष सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के जरिए पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को जोड़ने का काम करेगी। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)