वाराणसी की हवा हुई जहरीली, AQI 293 पहुंचा:दुनिया के प्रदूषित शहरों में 57वें नंबर पर, दुर्गाकुंड में प्रदूषण का स्तर 300 पार
काशी की हवा अब सेहत बिगाड़ने लगी है। शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 293 दर्ज किया गया। इसके साथ ही शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 57वें स्थान पर पहुंच गया। दुर्गाकुंड, निराला नगर और भगवानपुर समेत कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब रही। दुर्गाकुंड में सबसे ज्यादा 326 AQI शहर के दुर्गाकुंड स्टेशन-2 में सबसे अधिक 326 AQI दर्ज किया गया। निराला नगर में 321 और भगवानपुर में 302 AQI रहा। इसके अलावा लोहटिया में 279, भेलूपुर में 277, नदेसर में 276 और गोकुल नगर कॉलोनी में 272 AQI रिकॉर्ड किया गया। PM2.5 का स्तर भी बढ़ा प्रदूषण के साथ हवा में मौजूद बारीक कण PM2.5 की मात्रा भी चिंताजनक बनी हुई है। दुर्गाकुंड में 238, भगवानपुर में 226 और लोहटिया में 204 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर PM2.5 दर्ज किया गया। वहीं भेलूपुर और नदेसर में 202-202 तथा गोकुल नगर में 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की जरूरत विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदूषण के इस स्तर पर सुबह और शाम खुले में सैर करने से बचना चाहिए। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाले मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। AQI बढ़ने से शहरवासियों की सेहत पर खतरा बढ़ गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)