मोहकमपुर में बच्चों ने बनाई रंगोली:गोवर्धन की आकृति बनाकर दिखाई रचनात्मकता, स्थानीय लोगों ने की सराहना
मेरठ में मोहकमपुर वार्ड-6 में दीपावली पर बच्चों ने रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। मानसी ठाकुर, वैभव ठाकुर, तनिष्क सैन और राधिका सैन ने मिलकर रंगोली बनाई। कक्षा सात की छात्रा राधिका सैन और उसकी बड़ी बहन तनिष्का सैन ने रंगोली के साथ गोवर्धन की आकृति भी सजाई। बच्चों ने दीपावली के अवसर पर रंगों और विभिन्न आकृतियों के माध्यम से सजावट की। उनकी बनाई रंगोली को देखने के लिए कॉलोनी के लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। बच्चों ने मिलकर त्योहार के अवसर पर यह सजावट तैयार की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)