जौनपुर में पर्यटन सुविधाओं पर हुई चर्चा:किला गेट के सामने शुरू हुई नई खानपान सुविधा, पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
जौनपुर शहर के ऐतिहासिक किला गेट के सामने रविवार को एक नए कैफे की शुरुआत हुई। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों, पत्रकारों और युवाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ एवं लायंस क्लब जौनपुर गोमती के अध्यक्ष सैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ और विशिष्ट अतिथि श्याम मोहन अग्रवाल ‘दीपू’ शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि जौनपुर ऐतिहासिक महत्व का शहर है। यहां किले को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में खानपान और बैठने की बेहतर सुविधाओं का विकास पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, मिर्जा जमील, इरशाद हुसैन, मिर्जा सकलैन और राशिद खान रन्नो सहित कई पूर्व सभासद, व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने क्षेत्र में खानपान की सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)