लखनऊ में नए मकान में लगी आग:कई फीट ऊंची उठी लपटें, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
लखनऊ में सोमवार रात एक नए मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने करीब 40 से 45 मिनट तक आग बुझाने का अभियान चला। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में परिवार के सभी सदस्य और उनका पालतू कुत्ता सुरक्षित बच गए। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना आशियाना इलाके के एल-1473 स्थित मकान में हुई। देखिए 2 तस्वीरें… आग की लपटें उठती देखकर अफरा-तफरी मची यह मकान शरद शुक्ला का है। वह अपनी पत्नी अंकिता शुक्ला और दो बच्चों के साथ यहां रहते हैं। इसी साल जुलाई में मकान में गृह प्रवेश हुआ था। परिवार नए मकान में रहने आया था। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के सामने ही किसी से मिलने गए हुए थे। इसी दौरान मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। 40 से 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आलमबाग फायर स्टेशन प्रभारी सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए आलमबाग से दो, हजरतगंज और सरोजनीनगर से एक-एक दमकल गाड़ी मंगाई गई थी। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 40 से 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे में मकान के अंदर कितना नुकसान हुआ, इसका आकलन किया जाना बाकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)