हापुड़ में हाईवे पर चलती कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार रात उपेड़ा फ्लाईओवर के पास सिंभावली से हापुड़ आ रही एक सेंट्रो कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर चालक ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग की लपटें बढ़ीं तो कार से बाहर निकले चालक जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-122 निवासी महेंद्र सिंह रविवार रात करीब 8:30 बजे कार (यूपी-16 सीजे-4516) से सिंभावली से हापुड़ जा रहे थे। उपेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही कार में आग लग गई। महेंद्र सिंह ने पहले कार संभालने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। खतरा देखते हुए वह कार से बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी पर चले गए। दमकल टीम ने बुझाई आग कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाई। तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। आग लगने की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)