थाने में धरना दे रहे वकील अस्पताल में भर्ती:पुलिस ने मनाया, बंद हुआ डांस-गाना-गजल और मुशायरा, सुनिये वकील क्या बोले

Nov 11, 2026 - 10:55
0
थाने में धरना दे रहे वकील अस्पताल में भर्ती:पुलिस ने मनाया, बंद हुआ डांस-गाना-गजल और मुशायरा, सुनिये वकील क्या बोले
प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में 5 दिनों से धरना दे रहे हाईकोर्ट के वकीलों को आखिरकार पुलिस ने मना लिया। गद्दा, चादर, मच्छरदानी, कुर्सी मेज, माइक और लाउडस्पीकर लेकर धरने पर बैठे वकीलों ने फिल्मी गानों पर डांस, गजल और मुशायरा के जरिये पुलिस पुलिस को मजबूर कर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने काफी मान मनौवल के बाद धरना देने वाले वकील बृजेश तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया। अनशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो साथी वकील भी थाना परिसर में धरने से उठ गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी छिछालेदर हो रही थी। अब पुलिस ने राहत की सांस ली है। धरना देने वाले वकील बृजेश तिवारी क्या बोले जानिये थाने में धरना दे रहे हाईकोर्ट के वकील ब्रजेश कुमार तिवारी का कहना है कि बाइक लोन की EMI देने के बाद लोन क्लोज करना चाहा तो पता चला एजेंट अभय पांडे ने फ्राड किया है। 15 सितंबर 63,400 का मैंने भुगतान किया। ये रकम लेकर वो भाग गया। मुश्किल से एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर थाने में धरना देना पड़ा। आरोपी को जेल भेजा जाए। इसने बहुत लोगों के साथ फ्राड किया है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रितेश श्रीवास्तव बोले-FIR ही मुश्किल से हुई रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि साथी वकील के साथ हुए फ्राड की तहरीर दी तो थानेदार ने कहा हमारे पास पावर नहीं है क्योंकि चीटिंग और फोर्जरी के मामलों के लिए नोडल ऑफिसर बैठा रखा है। इसके बाद प्रोटेस्ट शुरू हुआ तब जाकर एफआईआर हुई। यह मुकदमा 'क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट' का था जो 316(5) में दर्ज होना चाहिए था लेकिन इसे गलत तरीके से दर्ज किया गया। पुलिस गिरफ्तारी भी नहीं कर रही है। जब आरोपी गिरफ्तार होगा तो 'मनी ट्रेल' खुलेगी। उस व्यक्ति के खिलाफ हर पुलिस स्टेशन में 600 से ज्यादा शिकायतें हैं, लेकिन पुलिस उसको पकड़ नहीं रही है। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। 5 दिनों तक डांस, गाना बजाना और मुशायरा पहले फिल्मी गाने नाकाबंदी, हम पागल नहीं हैं भैया जैसे गानों पर डांस, इसके बाद किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है, फिर गजल, मुशायरा, यह सब सिविल लाइंस थाने के अंदर चल रह है। गद्दा, चादर, मच्छरदानी, कुर्सी मेज, माइक और लाउडस्पीकर लेकर धरना दे रहे वकील अनूठे तरीके से अपनी बात रख रख्ते रहे। पूरी रात नाच गाने से पुलिसवाले परेशान रहे पर मजाल नहीं हुई कि जबरन वहां से हटा दें। प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला... वकील बृजेश तिवारी ने बताया- मैंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 70 JA 3763) का लोन बंद कराने के लिए कान्हा मोटर्स के कर्मचारी अभय पांडेय से संपर्क किया था। कर्मचारी ने लोन की बकाया रकम 63,400 रुपए बताई। भुगतान के समय सर्वर की समस्या बताकर उसने अपने बैंक खाते में रुपए जमा करा लिए और फर्जी रसीद दे दी। कई दिन बाद भी जब लोन खाता बंद नहीं हुआ तो उन्होंने हीरो एजेंसी में संपर्क किया। वहां पता चला कि उनके खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है। एजेंसी ने कोई रसीद भी जारी नहीं की थी। 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर राम आसरे यादव ने बताया- धरना दे रहे वकील बृजेश तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी वकीलों ने भी धरना खत्म कर दिया है। उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस टीमें लगी हैं जल्द ही गिरफ्तारी होगी। ---------- ये भी पढ़ें- अयोध्या को बनाएंगे ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’: अखिलेश:मंदिर में चोरी विवाद से श्रद्धालु घटे, कारोबार पर भी असर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी के विवाद से आहत होकर अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसका सीधा असर अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User