आगरा फोर्ट की दीवार से टकराई बाइक,दो की मौत:तीसरा एसएन में भर्ती,बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक,घरों में मचा कोहराम

Nov 11, 2026 - 10:55
0
आगरा फोर्ट की दीवार से टकराई बाइक,दो की मौत:तीसरा एसएन में भर्ती,बिना हेलमेट के चला रहे थे बाइक,घरों में मचा कोहराम
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में मंगलवार देर रात रामलीला मैदान के गेट के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लाल किले की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की चीख निकल गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 16 वर्षीय नैतिक पुत्र भोला सिंह निवासी सुल्तानपुर, थाना सदर और 19 वर्षीय विशाल पुत्र मनोज निवासी नाले के पास, धर्मशाला वाली गली, थाना मंटोला के रूप में हुई है। घायल की पहचान 19 वर्षीय प्रेम पुत्र धर्म निवासी मंटोला के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार प्रेम की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली घर से लाल किले की ओर जा रहे थे तीनों पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि लाल किले के पास रामलीला मैदान के सामने एक बाइक हादसा हो गया है। जांच में सामने आया कि तीनों युवक बाइक संख्या UP80 JH 3167 से बिजली घर से लाल किले की तरफ जा रहे थे। बाइक तेज रफ्तार में थी। रामलीला मैदान के गेट के ठीक सामने अचानक संतुलन बिगड़ा और बाइक सीधे लाल किले की दीवार से जा टकराई। हादसा आगरा फोर्ट चौकी से कुछ ही दूरी पर हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घरों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। नैतिक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सबसे छोटा था। वहीं विशाल के परिवार में भी मातम पसरा है। दोनों परिवार के लोग रात में ही एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। थाना रकाबगंज पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और हेलमेट न पहनना हादसे की बड़ी वजह है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User