सुप्रीम कोर्ट ने CJP, कांग्रेस, AAP-AISA को नोटिस भेजा:जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर प्रदर्शन से व्यापार को नुकसान होने का आरोप लगाया
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली में पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) को नोटिस जारी किया है। इन संगठनों पर आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के कारण दिल्ली के व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ था। यह याचिका दिल्ली किराना कमेटी और दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन ने दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने मामले की सुनवाई की। खबर अपडेट की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)