सहारनपुर संगीत प्रतियोगिता के विजेता चुने गए:पहला स्थान पाने वाले लखनऊ की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
सहारनपुर संभाग की शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं का बुधवार को चयन किया गया। पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी अब लखनऊ में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में सहारनपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ और संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से ‘शास्त्रीय एवं सुगम संगीत संभागीय प्रतियोगिता (टैलेंट हंट) 2026-27’ आयोजित की। बुधवार दोपहर 3 बजे वैष्णवी नृत्यालय में प्रतियोगिता का समापन हुआ। अलग-अलग आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने गायन, वादन और कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम केंद्र संयोजिका और वैष्णवी नृत्यालय की निदेशक रंजना नैब के निर्देशन में हुआ। सहारनपुर संभाग के कलाकारों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। लखनऊ से आए निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया। मंडल में रेणु श्रीवास्तव, सुनील सागर और प्रवेश चौधरी शामिल थे। शास्त्रीय गायन (ख्याल) के बाल वर्ग में गुरनीत कौर पहले, अनंतिका दूसरे और गार्वी तीसरे स्थान पर रहीं। किशोर वर्ग में शुभ सैनी पहले, अदिति वर्मा दूसरे और प्रज्ञात तीसरे स्थान पर रहे। युवा वर्ग में विक्रांत ने पहला और वंश खन्ना ने दूसरा स्थान पाया। सुगम संगीत के बाल वर्ग में वंश मेहंदीरत्ता पहले, वंश राठौर दूसरे और रंगत तीसरे स्थान पर रहे। किशोर वर्ग की गजल प्रतियोगिता में ईशान धीमान पहले, अदिति वर्मा दूसरे और प्रज्ञा प्रकाश बोध तीसरे स्थान पर रहीं। युवा वर्ग के ध्रुपद-धमार में कुश कुमार धीमान पहले स्थान पर रहे। कथक नृत्य के बाल वर्ग में जया महाजन पहले, पर्ल खरबंदा दूसरे और शनाया कालरा व आराध्या पुंडीर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। युवा वर्ग में नंदनी बिंदल ने दूसरा स्थान पाया। वाद्य संगीत के बाल वर्ग में सितार वादन में कवन प्रीत सिंह, संतूर में पूर्वा सिंह और सरोद में अथर्व सिंगल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। गज वाद्य में अमान्या चौधरी पहले, शुभ धीमान दूसरे और श्रेयान भार्गव तीसरे स्थान पर रहे। बांसुरी वादन में श्रीधर वशिष्ठ दूसरे और गर्वित सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)