सहारनपुर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती:सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन, 2.50 लाख लोग होंगे प्रभावित
सहारनपुर के कई इलाकों में शुक्रवार (20 नवंबर) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग बिजलीघरों से जुड़े 11 केवी फीडरों पर मरम्मत, मेंटेनेंस, रिकंडक्टरिंग, एबीसी केबल लगाने और नई विद्युत लाइन के निर्माण से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। जिससे करीब 2.50 लाख लोग प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग की अपील की है। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। रायवाला और आजाद कॉलोनी में 4 घंटे रहेगा शटडाउन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग से पोषित 11 केवी रायवाला और आजाद कॉलोनी फीडरों पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही पावर ट्रांसफॉर्मरों की एचटी और एलटी लाइनों का मेंटेनेंस तथा बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत गार्डिंग का कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मंडी समिति से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जैनबाग तक भूमिगत डबल सर्किट 33 केवी इंटरलिंक लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था मेसर्स सिनलेश इलेक्ट्रिकल, लखनऊ की ओर से किए जा रहे इस कार्य के तहत भूमिगत डाली गई केबल को नवनिर्मित डबल पोल पर चढ़ाया जाएगा। इसके चलते आजाद कॉलोनी, रायवाला सहित संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हुसैन बस्ती में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी बिजली 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हुसैन बस्ती से पोषित 11 केवी हुसैन बस्ती फीडर पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब 2 घंटे का शटडाउन रहेगा। इस दौरान बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत एबीसी (एरियल बंच्ड केबल) लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते हुसैन बस्ती, काली का मंदिर, महाराजा गार्डन सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आईटीआई-2 से जुड़े इन इलाकों में 3 घंटे बिजली कटौती 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आईटीआई-2 से पोषित 11 केवी हसनपुर, इंडस्ट्रियल-1, इंडस्ट्रियल-2, इंडस्ट्रियल-3, मनोहरपुर, पैरामाउंट, पार्श्वनाथ और रीजेंसी फीडरों पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन के पावर ट्रांसफॉर्मरों, वीसीबी और एचटी लाइनों का मेंटेनेंस कराया जाएगा। इसके साथ ही पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य भी किया जाएगा। बिजली कटौती से जय नगर, आशीर्वाद कॉलोनी, रक्खा कॉलोनी, रोहित विहार, पैरामाउंट, ग्रीन पार्क और रामलीला मैदान सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। मानकमऊ और नवादा रोड क्षेत्र में भी रहेगा शटडाउन 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मानकमऊ-शहरी से पोषित 11 केवी नवादा रोड और इंडस्ट्रियल फीडरों पर शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत डीटी फ्यूज बॉक्स लगाने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते नवादा रोड, अंकित विहार, गांधी कॉलोनी, रूप विहार, इंडस्ट्रियल क्षेत्र और 100 फुटा रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि निर्धारित समय के दौरान विभिन्न कार्य कराए जाने के कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए विभाग को खेद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)