गढ़मुक्तेश्वर में किठौर निवासी 30 वर्षीय आमिर की मौत:बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालते समय युवक ट्रेन से टकराया

Nov 19, 2026 - 23:34
0
गढ़मुक्तेश्वर में किठौर निवासी 30 वर्षीय आमिर की मौत:बंद फाटक के नीचे से बाइक निकालते समय युवक ट्रेन से टकराया
गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार रात बंद रेलवे फाटक के नीचे से बाइक निकालते समय ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय आमिर की मौत हो गई। वह किठौर का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आमिर पुत्र अरशद मेरठ के किठौर कस्बे में रहता था और अपना मल्टी एक्सल ट्रक चलाता था। वह गढ़मुक्तेश्वर की धान मंडी से धान के आयात-निर्यात का कारोबार करता था। गुरुवार रात वह बाइक से घर से मंडी जाने के लिए निकला था। बताया गया कि उसे मंडी में अपनी गाड़ी से जुड़े लेन-देन का हिसाब करना था। रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को आमिर के साथ रेल हादसे की सूचना मिली। इसके बाद वे गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने उन्हें आमिर की मौत के बारे में बताया। बताया गया कि आमिर बदरखा वाले पुल के पास रेलवे फाटक से गुजर रहा था। ट्रेन आने के कारण फाटक बंद था। वह बाइक लेकर फाटक के नीचे से निकलने लगा और रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रेन आ गई और आमिर बाइक समेत उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User