गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे टप्पेबाज:बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया, सोने के गहने उड़ाए, 2 संदिग्ध हिरासत में

Nov 20, 2026 - 00:56
0
गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे टप्पेबाज:बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाया, सोने के गहने उड़ाए, 2 संदिग्ध हिरासत में
गोरखपुर में ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके लाखों के सोने के गहने चोरी कर लिए। उसके बाद आरोपी महिला को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गए। महिला के बेटे ने कैंट थाने में बुधवार को FIR दर्ज कराया। उन्होंने ई-रिक्शा चालक की मिलीभगत की भी आशंका जताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और गुरुवार को दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। तारामंडल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा बिलंदपुर के रहने वाले राजीव दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां मालती दुबे 17 नवंबर को अपनी बड़ी बहन से मिलने तारामंडल गई थीं। दोपहर करीब 1 बजे घर लौटने के लिए वे देवरिया बाईपास के पास एक ई-रिक्शा में बैठीं। ई-रिक्शा में पहले से कुछ लोग बैठे थे और कुछ बाहर खड़े थे। उन्होंने मालती से पूछा कि क्या उन्हें छात्रसंघ चौराहा जाना है। तो वहां तक छोड़ देंगे। भरोसा कर महिला उसमें बैठ गईं। बातों में फंसाकर चेन, अंगूठी और टॉप्स पार किए आरोप है कि सफर के दौरान ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने मालती को अपनी बातों में उलझा लिया और उन पर अपना प्रभाव डाल दिया। इसी का फायदा उठाकर जालसाजों ने बड़ी सफाई से उनके गले से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां और कान के सोने के टॉप्स की एक जोड़ी निकाल ली। उसके बाद आरोपियों ने महिला को रचित अस्पताल के सामने उतार दिया और तेजी से ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। ड्राइवर भी गिरोह में शामिल, 2 से पूछताछ जारी राजीव दुबे ने आरोप लगाया है कि ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार अन्य लोग एक ही गिरोह के हैं और सबने मिलीभगत कर इस चोरी को अंजाम दिया है। कैंट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया है और गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User