सहारनपुर में होमगार्ड से मारपीट के आरोप में सात अरेस्ट:पुल पर मारपीट और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को हटाने पहुंचे थे कुलदीप, घटना का वीडियो वायरल हुआ

Nov 20, 2026 - 10:41
0
सहारनपुर में होमगार्ड से मारपीट के आरोप में सात अरेस्ट:पुल पर मारपीट और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को हटाने पहुंचे थे कुलदीप, घटना का वीडियो वायरल हुआ
सहारनपुर में पोस्ट ऑफिस तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुल पर आपस में मारपीट और पत्थरबाजी कर रहे लोगों को हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश के दौरान होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। मामले में सदर बाजार पुलिस ने गुरुवार देर शाम 8 बजे तीन महिलाओं सहित सात लोगों को अरेस्ट किया है। होमगार्ड कुलदीप सिंह के मुताबिक, 18 नवंबर को उनकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से पोस्ट ऑफिस तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। रात करीब 8 बजे पुल के ऊपर कुछ लोग आपस में मारपीट, पत्थरबाजी और गाली-गलौज कर रहे थे। इससे पुल पर जाम लगने की स्थिति बनने लगी। कुलदीप सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने एकजुट होकर होमगार्ड के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथी पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर कुलदीप को बचाया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के बाद होमगार्ड ने सदर बाजार थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गुरुवार देर शाम सदर बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन की ओर से सात आरोपियों जावेद, सलमा, बिटा मोहम्मद शेख, शहनाज, शानू, समीर और अमित कालरा को अरेस्ट कर लिया। इनमें पांच आरोपी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं, जबकि दो सहारनपुर के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User