प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:महिला के पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Nov 20, 2026 - 10:25
0
प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:महिला के पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के छाताडीह गांव में शुक्रवार सुबह सुधा प्रजापतिमृत मिलीं। उनकी मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। परिजनों के मुताबिक, सुधा ने गुरुवार रात परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह सोने चली गईं। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उन्हें मृत पाया। मायके पक्ष का दावा है कि सुधा के गले पर काला निशान था। आरोप है कि उन्हें फांसी पर लटकाने के बाद नीचे उतारा गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शव को नहलाने की तैयारी की जा रही थी। देखिए घटना स्थल की तस्वीरें… साढ़े तीन साल पहले हुई थी शादी मायके पक्ष के अनुसार, सुधा की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि परिवार में 24 नवंबर को एक शादी तय थी। कुछ समय पहले वे सुधा को विदा कराने ससुराल पहुंचे थे, लेकिन ससुराल वालों ने हिसाब-किताब करने की बात कहकर विदाई से इनकार कर दिया था। सुधा के दो बच्चे हैं और उनका एक भाई है। उनके पति दूधनाथ बाहर रहकर काम करते हैं। घटना के समय वह घर पर मौजूद थे। डायल 112 पर दी सूचना घटना के बाद मायके पक्ष ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User