शामली में मां लक्ष्मी की पूजा में कमल पहली पसंद:200 रुपए तक पहुंचा भाव, दीपावली पर 4 करोड़ का रहा फूल का कारोबार

Nov 08, 2026 - 17:44
0
शामली में मां लक्ष्मी की पूजा में कमल पहली पसंद:200 रुपए तक पहुंचा भाव, दीपावली पर 4 करोड़ का रहा फूल का कारोबार
शामली में दीपावली पर फूलों के बाजार में खूब रौनक रही। घरों को सजाने और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए लोगों ने जमकर फूल खरीदे। इस बार गेंदे के साथ कमल के फूल की खास मांग रही। बाजार में एक कमल का फूल 80 से 200 रुपए तक बिका। फूल कारोबारियों ने करीब चार करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान लगाया है। कमल के फूल के लिए कीमत की परवाह नहीं दीपावली पर सुबह से ही फूलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी थी। शामली शहर के अलावा आसपास के गांवों और कस्बों से भी लोग फूल और मालाएं खरीदने पहुंचे। कोई घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए गेंदे की माला खरीद रहा था तो कोई मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कमल का फूल तलाश रहा था। कई लोगों ने अपनी पसंद के अनुसार मालाएं भी तैयार कराईं। फूल विक्रेताओं के मुताबिक, इस बार कमल का फूल 80 से 200 रुपए तक बिका। गेंदे का फूल करीब 200 रुपए किलो रहा। छोटी माला 25 रुपए और बड़ी माला 50 रुपए में बिकी। गेंदे और अशोक के पत्तों से बनी मालाओं की कीमत 30 से 80 रुपए तक रही। वहीं, गुलाब का भाव करीब 1,000 रुपए किलो तक पहुंच गया। पूजा और सजावट के लिए हुई खरीदारी दीपावली पर फूलों की खरीदारी केवल घरों की सजावट तक सीमित नहीं रही। लोगों ने मंदिरों, पूजा स्थलों, दरवाजों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए भी फूल खरीदे। गेंदे की मालाओं के साथ अशोक के पत्तों से बनी मालाओं को भी पसंद किया गया। दुकानदारों का कहना है कि मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व होने के कारण इस बार इसकी मांग अधिक रही। त्योहार पर बढ़ी खरीदारी से फूल कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। उनके मुताबिक, शामली में करीब चार करोड़ रुपए के फूलों का कारोबार होने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User