अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा:गोसाईगंज विधायक ने जनप्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं संग लगाई परिक्रमा, खुशहाली की कामना की
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। परिक्रमा में विधायक अभय सिंह की धर्मपत्नी डॉ. सरिता सिंह, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रमाकांत यादव, सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) की अयोध्या शाखा के अध्यक्ष संजय सिंह राजू, आदर्श, शीतला, कुलदीप, सर्वेश गौड़ उर्फ पहलवान, अरविंद वर्मा, प्रदीप यादव, अंकित पांडेय, अनिल, राहुल, अतुल वर्मा, आकाश, सत्यवीर उर्फ जवास, छोटू पांडेय, गुलशन पांडेय और विवेक प्रजापति समेत अन्य सहयोगी शामिल रहे। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से क्षेत्र की खुशहाली, आपसी सौहार्द, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)