साइबर ठगी के 96 हजार रुपए पीड़ित को वापस मिले:मिर्जापुर में मोबाइल हैक कर यूपीआई से निकाली गई थी रकम

Nov 18, 2026 - 19:28
0
साइबर ठगी के 96 हजार रुपए पीड़ित को वापस मिले:मिर्जापुर में मोबाइल हैक कर यूपीआई से निकाली गई थी रकम
मिर्जापुर में साइबर ठगी के मामले में कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाले गए 96 हजार रुपये वापस करा दिए। अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से खाते से रकम निकाल ली थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। मोबाइल हैक कर खाते से निकाले रुपये कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र के बथुआ रीवा रोड निवासी अरविन्द कुमार सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल की टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पीड़ित के खाते में 96 हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय खाते में रकम वापस आने पर अरविन्द कुमार सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार जताया। पुलिस टीम ने उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। साथ ही अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज पाठक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा और कांस्टेबल इरफान अंसारी, साइबर सेल शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User