चुनाव से पहले 80 इंस्पेक्टरों के जिले बदले:डीआईजी पूनम ने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के दरोगा के समायोजन का आदेश जारी किया

Nov 18, 2026 - 19:28
0
चुनाव से पहले 80 इंस्पेक्टरों के जिले बदले:डीआईजी पूनम ने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के दरोगा के समायोजन का आदेश जारी किया
मिर्जापुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने जारी आदेश में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में तैनात 80 निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें मिर्जापुर से सोनभद्र और भदोही भेजे जाने वाले निरीक्षकों के साथ सोनभद्र से मिर्जापुर तथा भदोही भेजे जाने वाले अधिकारी भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिन निरीक्षकों का जिले में समायोजन नहीं हो पा रहा था, उन्हें दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। आदेश के अनुसार मिर्जापुर में तैनात निरीक्षक सूर्य प्रकाश यादव, राम नरायन राम, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार यादव, मो. खुर्शीद अंसारी, नवीन कुमार तिवारी, अरविंद कुमार मिश्र, नीरज कुमार पाठक, सत्येंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानू प्रिया समेत कई निरीक्षकों को सोनभद्र और भदोही भेजा गया है। सोनभद्र में तैनात कई निरीक्षकों को मिर्जापुर और भदोही में नई तैनाती दी गई है। इनमें श्रीकांत पांडेय, राजीव कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह यादव, महेंद्र प्रसाद यादव, संजीव कुमार यादव, लक्ष्मण पर्वत, मनोज कुमार और अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य नाम शामिल हैं। इस फेरबदल में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, मऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर और अन्य जनपदों के गृह जनपद वाले निरीक्षक भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User