मथुरा में कंस के पुतले को लाठियों से पीटा:पुतले को सड़कों पर घसीटा, भगवान कृष्ण बलराम की निकली सवारी
भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में गुरुवार को कंस वध मेला का आयोजन किया गया। अन्याय पर न्याय के प्रतीक इस महोत्सव में कंस के साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले को लाठियों से पीटा और फिर सड़क पर घसीटा गया। कहा जाता है द्वापर में भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम ने कंस का कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी को ही वध किया था। तभी से मथुरा में कंस वध मेला का आयोजन किया जाता है। चतुर्वेदी समाज के लोगों ने चलाई लाठी गुरुवार को चतुर्वेदी समाज के लोग रंगेश्वर क्षेत्र स्थित कंस टीला पर एकत्रित हुए। यहां टीला के पीछे जैसे ही भगवान कृष्ण और बलराम जी के स्वरूपों ने इशारा किया वैसे ही चतुर्वेदी समाज के लोगों ने लाठियों से पुतले को पीटना शुरू कर दिया। साढ़े 18 फीट ऊंचे पुतले पर बुजुर्ग,बच्चे सभी ने लाठियां चलाई। कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण और उनके भाई बलराम जी ने जब कंस का वध किया था उस समय उनके साथ ब्रजवासी मौजूद थे। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। कोई सर तो कोई धड़ लेकर दौड़ा कंस टीला पर पुतले पर बरसी लाठियों से पुतला छलनी हो गया। इसके बाद पुतले के बचे हिस्से को चतुर्वेदी समाज के युवाओं ने सड़क पर गिरा दिया। यहां उस पुतले को सड़क पर घसीटा गया। इस दौरान कोई पुतला का सर तो कोई पुतला का धड़ लेकर इधर से उधर दौड़ता रहा। पुतला पूरी तरह छलनी नहीं हो गया तब तक उसे घसीटा जाता रहा। निकाली गई शोभायात्रा कंस वध के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कंस किला से शुरू हुई शोभायात्रा में आधा दर्जन से ज्यादा एक से एक आकर्षक झांकियां शामिल हुई। वहीं अन्तपाडा मोहल्ले से भगवान श्री कृष्ण और बलराम के स्वरूप हाथी पर विराजमान होकर निकले। इस दौरान चतुर्वेदी समाज के लोगों ने परंपरागत गीतों का गायन किया। जिसमें सबसे प्रसिद्ध चौबे जी आये खाट का पाया लाये,मार मार लट्ठन झुर कर आए गाया गया। शोभायात्रा का भाजपा महानगर ने किया स्वागत विजयोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित ऐतिहासिक कंस वध मेला की भव्य शोभायात्रा का गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से अंतापाड़ा, होलीगेट स्थित जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूर्व ऊर्जा मंत्री मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कंस वध मेला मथुरा की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और ब्रज की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ऐसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। कंस वध मेला है मथुरा की पहचान भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि कंस वध मेला मथुरा की पहचान और जनमानस की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे आयोजनों में सहभागिता करना और इनकी परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि कंस वध मेला ब्रज की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। मथुरा की इन प्राचीन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह रहे मौजूद इस दौरान मुकेश खंडेलवाल, देवेंद्र शर्मा, रामकिशन पाठक, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बालकिशन पाठक, बालकृष्ण चतुर्वेदी सुरेश चतुर्वेदी, रामकृष्ण पाठक, रामदास चतुर्वेदी कुंज बिहारी चतुर्वेदी,नितिन चतुर्वेदी, एड.अभिषेक चतुर्वेदी, अमित पाठक, अशोक गुप्ता, विनय शर्मा, ललित गौतम,रामू चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, कृष्ण चतुर्वेदी, आरती चतुर्वेदी, ज्योति चतुर्वेदी, हेमलता यादव, रचना पाठक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रह।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)