रोडवेज बस ने दो महिलाओं को टक्कर मारी,एक की मौत:फतेहगंज पूर्वी में एक गंभीर रूप से घायल, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा

Nov 10, 2026 - 10:57
0
रोडवेज बस ने दो महिलाओं को टक्कर मारी,एक की मौत:फतेहगंज पूर्वी में एक गंभीर रूप से घायल, हाईवे पार करते समय हुआ हादसा
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाएं दिवाली पर बहगुल नदी किनारे स्थित मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान फतेहगंज पूर्वी बैरियर के पास हाईवे पार करते समय रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर लौट रही थीं दोनों महिलाएं फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी निवासी सावित्री देवी पत्नी वीरपाल और उर्मिला देवी दिवाली पर बहगुल नदी किनारे स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। दोनों ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और इसके बाद घर लौटने लगीं। इसी दौरान फतेहगंज पूर्वी बैरियर के पास हाईवे पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। अस्पताल ले जाते समय सावित्री ने तोड़ा दम बस की टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। रास्ते में सावित्री देवी की मौत हो गई। वहीं, उर्मिला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सावित्री देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User