डीएम ने निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया:हापुड़ में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची, ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की व्यवस्थाएं देखीं; कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया
हापुड़ में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने गुरुवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची, ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन से जुड़े दस्तावेजों, रजिस्टरों और कार्यालय की अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। कविता मीना ने दस्तावेज नियमित रूप से अपडेट रखने और कार्यालय की व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन के काम में लापरवाही न करने को कहा। निरीक्षण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जागरूकता प्रशिक्षण हुआ। इसमें मतदाता सूची ठीक करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और तय नियमों के अनुसार काम करने की जानकारी भी दी गई। कविता मीना ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जिम्मेदारी समय पर निभाने और मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने को कहा। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)