फाइनेंस कंपनी में फंदे से लटका युवती का शव मिला:मां बोलीं- बेटी को मारकर लटकाया, संचालक हिरासत में...

Nov 09, 2026 - 10:19
0
फाइनेंस कंपनी में फंदे से लटका युवती का शव मिला:मां बोलीं- बेटी को मारकर लटकाया, संचालक हिरासत में...
गोरखपुर के शाहपुर इलाके की एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 20 साल की युवती का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर तलाश करते हुए ऑफिस पहुंची मां ने जब अंदर का दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। वह रोते हुए बोलीं कि मेरी बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस फाइनेंस कंपनी के संचालक सूरज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद पादरी बाजार-पिपराइच मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार के लोग आरोपितों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। मौके पर चार थानों की पुलिस बुलाई गई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को शांत कराया। अब जानिए पूरा मामला शाहपुर के तिनकोनिया नंबर एक के भटोलिया निवासी निंकी राजभर (20) चार बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। उसके पिता राजमन राजभर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करते हैं। निंकी करीब दो वर्ष से घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर ईस्टर्नपुर कालोनी स्थित सम्यति उत्कृष्टम फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में काम करती थी। वह लोगों को ऋण दिलाने और रुपये जमा कराने का काम करती थी। इसके एवज में उसे प्रतिमाह 10 हजार रुपये वेतन मिलता था। देर होने पर घरवाले खोजने निकले मां विमला देवी के मुताबिक, निंकी रोजाना काम खत्म करने के बाद शाम करीब सात बजे तक घर लौट आती थी। शनिवार को देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने तलाश शुरू की। रात करीब 9:42 बजे वह फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचीं। वहां शटर आधा गिरा हुआ था। बाहर बेटी की चप्पल और स्कूटी खड़ी थी। अंदर जाकर देखा तो निक्की का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह दृश्य देखकर वह चीखते हुए बाहर निकलीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद लगाया जाम परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने रात में उन्हें समझाकर शांत कराया। रविवार सुबह फिर बड़ी संख्या में लोग कार्यालय के बाहर जुट गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। कंपनी संचालक से पुलिस कर रही पूछताछ फाइनेंस कंपनी का कार्यालय चौरीचौरा क्षेत्र के रहने वाले सूरज यादव संचालित करते हैं। वह सूरजकुंड के पास किराये के कमरे में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर कर रही है। पुलिस की जांच में कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। इससे घटना के समय की गतिविधियों का फुटेज उपलब्ध नहीं हो सका है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिवार से बातचीत चल रही है। आरोप की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी। जाम खत्म करने के लिए परिवार से बातचीत की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User