मुजफ्फरनगर में जिंदा जले हरियाणा के 6 लोग:पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कर जली कार

Nov 09, 2026 - 08:37
0
मुजफ्फरनगर में जिंदा जले हरियाणा के 6 लोग:पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कर जली कार
मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास हरियाणा से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल पूरी तरह से टूट गया और कार दूसरी साइड जाकर पलट गई। इसके बाद गाड़ी में भीषण तरीके से आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और उसके भीतर सवार लोग फंस गए। हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार हरियाणा की ओर से मुज़फ़्फ़रनगर आ रही थी। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जग्गाहेड़ी के पास पहुंचते ही कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। अभी लोग हादसे को समझ पाते, उससे पहले ही कार में आग भड़क उठी। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार में सवार सभी छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर तितावी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कार में फंसे लोगों के बुरी तरीके से जल चुके शव बाहर निकलवाए गए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हालांकि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि सभी लोग हरियाणा के जिंद जिले के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन और उपलब्ध अन्य जानकारियों के आधार पर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User