महोबा में युवक से मारपीट और फायरिंग का आरोप:जातिसूचक गाली देकर परिवार को जान से मारने की धमकी, FIR

Nov 11, 2026 - 10:05
0
महोबा में युवक से मारपीट और फायरिंग का आरोप:जातिसूचक गाली देकर परिवार को जान से मारने की धमकी, FIR
महोबा के डहर्रा गांव में युवक से मारपीट और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर जातिसूचक गालियां देने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के बाहर बैठे युवक को पीटने का आरोप पुलिस को दी शिकायत में गांव के प्रेम पुत्र बिंदा अहिरवार ने बताया कि उनका नाती सुमित अपने नाना के घर डहर्रा आया था। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे वह नरेंद्र कुशवाहा की दुकान के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का सुरजीत सिंह उर्फ बिल्लर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने सुमित को पकड़कर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और आरोपियों को रोका। इसके बाद सुरजीत और उसके साथियों ने जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि उन्होंने तमंचे से फायर किया और हथियार लहराते हुए वहां से चले गए। शिकायत करने पर परिवार को धमकाया शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सुमित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद प्रेम ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ रविकांत गौड़ ने बुधवार सुबह नौ बजे बताया कि शिकायत के आधार पर सुरजीत सिंह उर्फ बिल्लर और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User