मेडिकल स्टोर संचालिका से रंगदारी मांगी:मैनपुरी में इंकार करने पर जान से मारने की धमकी

Nov 08, 2026 - 14:52
0
मेडिकल स्टोर संचालिका से रंगदारी मांगी:मैनपुरी में इंकार करने पर जान से मारने की धमकी
मैनपुरी में मेडिकल स्टोर संचालिका के साथ रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और 500 रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए अश्लील गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वहां मौजूद लोगों के बीच पहुंचकर अपनी जान बचाई। जाते समय आरोपी मेडिकल स्टोर चलाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता ने घटना की सीसीटीवी फुटेज होने का दावा करते हुए कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामला शहर के बिछिया रोड स्थित मां पुष्पा मेडिकल स्टोर का है। मेडिकल स्टोर से संबंधित दिव्या चौहान ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 नवंबर की शाम करीब 4:56 बजे राहुल चौहान उर्फ मोती निवासी पढ़रिया अपने करीब पांच अज्ञात साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने वहां हंगामा शुरू कर दिया और 500 रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। पीड़िता ने रविवार की दोपहर करीब 1 बजे कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिव्या का आरोप है कि विरोध करने पर राहुल चौहान ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। वह किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच पहुंचीं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता के मुताबिक जाते समय राहुल ने कहा कि अभी उसे उसकी ताकत का अंदाजा नहीं है, कानून और पुलिस दोनों उसकी जेब में हैं। साथ ही धमकी दी कि अगर वह भविष्य में मेडिकल स्टोर चलाती दिखाई दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा और दुकान नहीं चलने दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User