दलित बस्ती में BJP ने बच्चों को बांटी मिठाई:कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष बोले- दीपावली खुशियों और भाईचारे का पर्व, हर चेहरे पर मुस्कान हो

Nov 08, 2026 - 14:52
0
दलित बस्ती में BJP ने बच्चों को बांटी मिठाई:कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष बोले- दीपावली खुशियों और भाईचारे का पर्व, हर चेहरे पर मुस्कान हो
कानपुर में दीपावली के मौके पर भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दलित बस्तियों में पहुंचकर लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। जूही बम्बुरिया बस्ती में पहुंचकर, उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और स्थानीय लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिवराम सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर इसे मनाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। देखिए 2 तस्वीरें शिवराम ने कहा कि पार्टी की सोच के मुताबिक की जिस तरह से विकास की हर योजना पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बनाई गई है, उसी तरह से हमारी यह पहल है कि हर वो व्यक्ति जो समाज में किसी भी वर्ग का हो उसके चेहरे पर खुशी होनी चाहिए। इसलिए एक छोटी कोशिश की गई की बच्चों के चेहरे खिल जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की है। दीपावली हमें एक-दूसरे के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। बच्चों में दिखा उत्साह जिलाध्यक्ष के बस्ती पहुंचने पर बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मिठाई पाकर खुशी जाहिर की। स्थानीय नागरिकों ने भी उनका स्वागत किया और साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User