कानपुर जू में खरगोश जैसी आंखों वाला चूहा:इंदौर से आया साउथ अमेरिकन बेवर्स रैट, 3Kg वजन, पानी में तैरना पसंद
कानपुर चिड़ियाघर में खरगोश जैसी आंखें, बड़ा शरीर और लंबे पंजे देखकर लोग इसे खरगोश समझने की गलती कर रहे हैं, लेकिन इसकी करीब 12 इंच लंबी पूंछ इसकी असली पहचान बता देती है। दरअसल, यह साउथ अमेरिकन कोईपू चूहा है, जिसे ब्रेवर्स रैट आकर्षण बना हुआ है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कानपुर चिड़ियाघर को ये साउथ अमेरिकन चूहे उपहार में मिले हैं। कुल 4 चूहे कानपुर जू लाए गए हैं, जिनमें 2 नर और 2 मादा हैं। इन्हें चिड़ियाघर में आए करीब 10 दिन हो चुके हैं और इनके लिए विशेष बाड़े की व्यवस्था की गई है। खरगोश जैसी आंखें, लेकिन पूंछ खोल देती है राज
जू में आने वाले दर्शक पहली नजर में इन्हें खरगोश समझ लेते हैं। इनकी आंखें और चेहरे की बनावट खरगोश जैसी दिखाई देती है। हालांकि, बड़े पंजे और करीब 12 इंच लंबी पूंछ इन्हें दूसरे जानवरों से अलग बनाती है। इनका सामान्य वजन ढाई से तीन किलो के आसपास होता है। कद्दू है सबसे पसंदीदा, वजन से ज्यादा खाते हैं फल-सब्जियां
इन साउथ अमेरिकन चूहों को खाने में फल और सब्जियां पसंद हैं। इनमें भी कद्दू इनका सबसे पसंदीदा भोजन है। खास बात यह है कि ये रोजाना अपने शरीर के वजन से भी ज्यादा फल और सब्जियां खा सकते हैं। इनकी खाने की क्षमता काफी अधिक होती है। पानी में तैरना है पसंद, बतखों के साथ रह रहे
कोईपू चूहों को पानी में रहना और तैरना काफी पसंद है। ये लंबे समय तक पानी में तैर सकते हैं। इसी वजह से इनके लिए ऐसा बाड़ा तैयार किया गया है, जहां खाने के बाद इन्हें पानी में रहने और तैरने की सुविधा मिल सके। इनके बाड़े में कुछ बतखों को भी रखा गया है। चिड़ियाघर के डॉ. नासिर के मुताबिक, इंदौर से 2 नर और 2 मादा कोईपू चूहे लाए गए हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। फिलहाल, खरगोश जैसा दिखने वाला लंबी पूंछ वाले साउथ अमेरिकन चूहा नए मेहमान कानपुर जू में लोगों के लिए आकर्षण बन हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)