फेल छात्रों की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में मारपीट:जालौन में पहुंचे ABVP कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर पीटने का आरोप
जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के दर्जनों छात्रों के फेल होने का मामला बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब तूल पकड़ गया। परीक्षा परिणाम को लेकर शिकायत करने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि कॉलेज के कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टरों ने छात्रों को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को छुड़ाया। घटना के बाद जिले भर के छात्र संगठनों में आक्रोश फैल गया। नर्सिंग के दर्जनों छात्रों के फेल होने से नाराज जानकारी के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग के दर्जनों छात्रों के फेल होने से नाराज एबीवीपी के कार्यकर्ता बुधवार को अपनी शिकायत लेकर प्रिंसिपल अरविंद त्रिवेदी से मिलने पहुंचे थे। छात्र परीक्षा परिणाम से जुड़ी अपनी समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के सामने रखना चाहते थे। इसी दौरान छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कॉलेज के कर्मचारियों और जूनियर डॉक्टरों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ छात्रों को बंधक बनाकर पीटे जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंची और हस्तक्षेप कर छात्रों को बाहर निकलवाया। मेडिकल कॉलेज परिसर में हुए इस घटनाक्रम के बाद तनाव की स्थिति बन गई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की खबर फैलते ही जिले भर के छात्र आक्रोशित हो उठे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मेडिकल कॉलेज परिसर में दो कंपनी पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। वहीं सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस साथ मौके पर है, जो स्थिति पर नजर बनाए है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)