एटा धरना स्थल के शौचालय के गेट टूटे:महिलाओं समेत लोगों को परेशानी, मरम्मत और साफ-सफाई की मांग

Nov 18, 2026 - 14:01
0
एटा धरना स्थल के शौचालय के गेट टूटे:महिलाओं समेत लोगों को परेशानी, मरम्मत और साफ-सफाई की मांग
एटा के धरना स्थल पर बने सार्वजनिक शौचालय के गेट टूटे हुए हैं। इससे शौचालय इस्तेमाल करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। धरना स्थल पर अलग-अलग संगठन धरना-प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम करते हैं। यहां रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इसके बावजूद शौचालय की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गेट टूटे होने से महिलाओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से गेट ठीक कराने और नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। नगर पालिका प्रतिनिधि पंकज गुप्ता से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User